कड़वा सच

Latest Online Breaking News

मशाल धावक धाविकाओं का शनिवार को वरिष्ठ पत्रकारने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

मशाल धावक धाविकाओं का शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार आद्या सिंह ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

 

शहीद के याद में 19 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा आयोजन बहुत ही शानदार और सराहनीय है।- आद्या सिंह

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

19 वर्षों से लगातार स्थानीय पावानगर महावीर इंटर कालेज के राजमालती स्टेडियम में चल रहे शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता निरंतर चल रहा है। मशाल धावक धाविकाओं का शनिवार को आयोजन समिति ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

प्रमाण पत्र व मेडल देते हुए वरिष्ठ पत्रकार आद्या सिंह

शहीद स्व मेजर अमिय त्रिपाठी के याद में 19 वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्यता हर वर्ष इस क्षेत्र के लोग देखते हैं और सराहना भी खूब करते है। इस आयोजन का मुख्य और मनोरम दृश्य मशाल दौड़ रहती हैं।हर साल वर्ष 351 धावक – धाविकाएं लखनऊ से मशाल लेकर दौड़ लगाते है। इस वर्ष यह मशाल दौड़ कसया के शहिद चौक से शुरू होकर सपहा, तुर्कपट्टी, होते हुए शहीद के पैतृक गांव भेलया चन्द्रौटा पहुंचा था जहां शहीद के मूर्ति पर सभी धावक धाविकाओं ने पुष्प चढ़ाकर कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत पटहेरवा, काजीपुर होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचा था जहां मुख्य अतिथि ने धावकों के मशाल से अमर जवान ज्योति प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया था। आयोजन समिति ने इसमें शामिल धावक धाविकाओं को अतिथि पूर्व प्रधान विनय तिवारी, आद्या सिंह, दिनेश सिंह, सतीश पाण्डेय तथा उमेश पाण्डेय ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में नेहा कुमारी, प्रियंका चौहान, मानवी पासवान, पायल सिंह, प्रतिमा यादव, प्रियंका चौहान, नगमा खातून, अभिषेक यादव, रवि गुप्ता, सूरज गुप्ता, विवेक चौहान, आदित्य यादव, गोलू प्रजापति, बबलू प्रसाद, फैजल आदि शामिल रहे।सभी धावकों के चेहरे पर प्रमाण मिलने पर खुशी दिखाई दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031