कड़वा सच

Latest Online Breaking News

माई जीओवी कैंपस एंबेसेडर दुर्गेश आनंद को मिला गोल्ड… राज्यपाल ने दिया सम्मान

माई जीओवी कैंपस एंबेसेडर दुर्गेश आनंद को मिला गोल्ड… राज्यपाल ने दिया सम्मान

 

 

 

दुर्गेश को प्रथम स्थान के लिए विश्विद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रोफेसर पूनम टंडन और कार्यक्रम संयोजक प्रो दिव्या रानी सिंह की उपस्थिति में दुर्गेश को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

 

हीरक जयंती वर्ष (स्थापना के 75वें वर्ष) के अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दीक्षा भवन में जिले के तमकुही विकास खंड के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग निवासी प्रधानमंत्री के देखरेख में संचालित माई जीओवी में कैंपस एंबेसेडर दुर्गेश आनंद यादव को मंडल में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया।दुर्गेश पढ़ाई के साथ साथ देश के अलग अलग हिस्सों में सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते हैं।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को हीरक जयंती समारोह का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंडल के विभिन्न जिलों से ब्लॉक,जिले और फिर मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने वाले बेहतर प्रतिभागियों को उनके प्रतिभा के अनुसार गोल्ड,सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से पुरस्कृत किया।जिले के तमकुही विकास खंड के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र यादव के पुत्र दुर्गेश आनंद यादव ने भाषण में मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया था।तमकुही ब्लॉक के नोडल विद्यालय वैष्णवी देवी महाविद्यालय में 17 फरवरी को आयोजित ब्लॉक स्तरीय,बुद्धा पीजी कॉलेज में 20 फरवरी को आयोजित जिला स्तरीय और 25 फरवरी को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपने बुलंद आवाजों से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और वैश्विक स्तर पर बढ़ती भारत की पहचान को लेकर प्रस्तुति दिया था जिसमें उसे मंडल में पहला स्थान प्राप्त हुआ।दुर्गेश को प्रथम स्थान के लिए विश्विद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रोफेसर पूनम टंडन और कार्यक्रम संयोजक प्रो दिव्या रानी सिंह की उपस्थिति में दुर्गेश को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।दुर्गेश वर्तमान में विद्यावती देवी महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र होने के साथ प्रधानमंत्री द्वारा देखरेख में संचालित माई जीओवी के कैंपस एंबेसेडर भी है।दुर्गेश ने इस उपलब्धि पर पूरे भाषण में अविस्मरणीय योगदान के लिए राधेश्याम त्यागी का धन्यवाद किया तो माता-पिता और बाबा पूर्व मेजर जगन्नाथ यादव को भी इस सफलता का श्रेय दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बबलू राय,प्रबंध समिति से जुड़े रमेश चंद्र यादव,गुड्डू राय,सुधीर सिंह,राणाप्रताप मिश्रा आदि ने बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031