कड़वा सच

Latest Online Breaking News

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट ना होने के बावजूद भी प्रचार में जुटे ग्राम प्रधान उम्मीदवार

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट ना होने के बावजूद भी प्रचार में जुटे ग्राम प्रधान उम्मीदवार

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया 

 

पंचायत चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू होने के साथ ही संभावित उम्मीदवारों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। हालांकि, आरक्षण की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है, फिर भी दावेदार अपनी रणनीति बनाने और प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। गांवों में सुबह व शाम के समय में पंचायत चुनाव को देखते हुए चौपालें सजने लगी हैं।
तमकुहीराज क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में प्रधान पद, बीडीसी, सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद की मतदाता पुनरीक्षण के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू हैं। इन सीटों का आरक्षण अभी निर्धारित नहीं हुआ है, लेकिन जिला पंचायत क्षेत्रों में दर्जनों उम्मीदवार चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, जहां कई दावेदार मैदान में सक्रिय हैं। संभावित उम्मीदवार अपने वाहनों पर पोस्टर लगाकर क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। उनके समर्थक बाजारों में चाय-पान की दुकानों पर अपने दावेदारों का समर्थन करते देखे जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार तेरहवीं, या भंडारे में बातचीत करते नजर आ रहे और उनके समर्थक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। बहरहाल, पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में माहौल जोर पकड़ने लगा है।

*आरक्षण की संभावनाओं से बढ़ी चिंता*

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930