श्री दुर्गा जी पब्लिक स्कुल मे धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
श्री दुर्गा जी पब्लिक स्कुल मे धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
शिक्षा परिश्रम की वो चाभी है जो सभी लाकरो को खोल देती है।-रविंद्र प्रसाद
धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया
तमकुही राज -आज श्री दुर्गा जी पब्लिक स्कुल लक्ष्मीपुर बाबू के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर कुमार खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही राज विशिष्ट अतिथि के रूप समउर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव तथा संतोष मिश्रा अध्यक्ष यूनिटी आफ प्राइवेट स्कुल कुशीनगर बृज किशोर गुप्ता नन्दलाल गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति, कॉमेडी और सामाजिक संदेश वाले कार्यक्रम शामिल थे। प्रमुख प्रस्तुतियों में “स्कूल नहीं जाना मैं” (कॉमेडी) और “मोबाइल बुरी बला है” (अभिभावक एवं बच्चों की जागरूकता) जैसे कार्यक्रम शामिल थे।

इस दौरान मेधावी छात्रा छात्राओं प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह किया गया
बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में “आजसर्जिकल स्ट्राइक” नृत्य ने सबका का मन मोह लिया।

प्रधानाध्यापक दीपचंद प्रसाद ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में खेल प्रतियोगिताओं, कक्षा की उपलब्धियों, अधिकतम उपस्थिति और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जाकिर हुसैन ने किया
इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक के साथ इन्द्रेश यादव संतोष गुप्ता अमित कुमार सद्दाम खान प्रबंधक राजेश यादव प्रबंधक मदर टेरेसा बृजेश कुमार हरिकेश सिंह राम अवध चौहान ग्राम प्रधान गगुआ अख्तर अली गुड्डू उपस्थित रहे
कार्यक्रम मे पहुंचे सभी अतिथियों का विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र प्रसाद ने सबका आभार प्रकट किया।




