कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जिला ग्राम्य विकास संस्थान देसही देवरिया में प्रथम प्रत्योत्तरदाता लेखपालो का आपदा प्रबंधन तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी कुशीनगर के मार्गदर्शन में जिला ग्राम्य विकास संस्थान देसही देवरिया में प्रथम प्रत्योत्तरदाता लेखपालो का आपदा प्रबंधन तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनपद कुशीनगर के 30 लेखपाल प्रशिक्षित हुए प्रशिक्षण दौरान प्रतिभागियों को बाढ़, आग, भूकंप आदि आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी साथ में चिकित्सा विभाग आए अधिकारी ने कोरोना के बारे में और उसके रोकथाम के लिए जरूरी उपायों के बारे चर्चा की प्रशिक्षण के दौरान 11 वीं NDRF की टीम ने प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार और CPR के बारे में जानकारी दी और मॉक ड्रिल भी कराया इस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री सौरभ पांडेय, आपदा विशेष श्री रवि राय, प्रशिक्षण प्रभारी अभिषेक मणि आदि लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930