कड़वा सच

Latest Online Breaking News

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का हुआ पर्दाफाश 9 मोटरसाइकिल एक तमंचा बरामद

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का हुआ पर्दाफाश 9 मोटरसाइकिल एक तमंचा बरामद

हरिओम दिवाकर फतेहपुर
फतेहपुर, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 3 फरवरी 2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली में मय फोर्स के द्वारा पक्का तालाब तिराहे से भिठौरा रोड पर चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति एवं चेकिंग वाहन में मामूर था कि प्रभारी स्वाट टीम आकर मिले जिनके साथ मिलकर गहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त गण मोटर साइकिल पीछे मोड़ कर भागने लगे जिनको देखकर पुलिस वालों ने एक बारगी दौड़ाकर घेर कर आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त गण
शिवा प्रताप सोनकर पुत्र गणेश प्रसाद उम्र 26 वर्ष निवासी नई बस्ती राधा नगर थाना कोतवाली फतेहपुर
भूपेंद्र अस्मिता पुत्र शिव कुमार निवासी नहर कॉलोनी थाना कोतवाली फतेहपुर उम्र 22 वर्ष सुशील कुमार शुक्ला पुत्र गंगा प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मलाका थाना गाजीपुर फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया था जिनके कब्जे से थाना कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा में चोरी की गई थी जिन से ही हिकमत अमली से गहराई पूर्वक पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा चोरी कर झाड़ियों के बीच छिपाकर खड़ी की गई अन्य साथ मोटरसाइकिल भी बरामद की गई जिसमें कुल 9 आदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हो गई है पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल चोरी का काम किया जाता है तथा चोरी किए गए वाहनों को अभियुक्त गणों द्वारा कुछ कबाड़ी को बेच दिया जाता है तथा कुछ वाहनों को दूरदराज इलाकों में बेचा जाता है जिनके बारे में पतारसी सुरागरसी की जा रही है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930