कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जिला कांग्रेस कमेटी ने जय जवान जय किसान अभियान के तय की रूपरेखा

जिला कांग्रेस कमेटी ने जय जवान जय किसान अभियान के तय की रूपरेखा

11 से 22 फरवरी तक 13 ब्लॉकों में किया जाएगा किसान चौपालों का आयोजन: अखिलेश

जिला संवाददाता:- हरिओम दिवाकर की रिपोर्ट

फतेहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रियंका गांधी के निर्देश पर जय जवान जय किसान अभियान की रूपरेखा तय की गई। इस कार्यक्रम में 11 से 22 फरवरी तक जनपद के तेरह ब्लाकों में किसान चौपालों के आयोजन की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गई।
आज की बैठक में जनपद फतेहपुर के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त संगठन प्रभारी सदाशिव यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत 25 फरवरी को तीन काले कानूनों के खिलाफ 3 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा का आयोजन भी किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि जय जवान जय किसान अभियान के इस कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष सहित प्रभारी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम में पूरे जोर-शोर से संलग्न होने की अपील की है।
बैठक में प्रमुख से शहर अध्यक्ष मोहसिन खान,हेमलता पटेल,राजीव लोचन निषाद शिवाकांत तिवारी,चंद्र प्रकाश लोधी,विकास मिश्रा,उदित अवस्थी,पंकज सिंह गौतम,इशरत खान,मोहम्मद सईद चच्चा,बबलू कालिया,रईस अहमद,मोहम्मद आलम,मिस्बाहुल हक़,डॉ० अतुल पासवान,धर्मेंद्र तिवारी,सोनू पाल,वीरेंद्र गुप्त,अशोक कुमार दुबे,कैलाश अवस्थी,रामचरण पासवान,सुनील दत्त आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930