कड़वा सच

Latest Online Breaking News

बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

संवाददाता:-धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज- बसंत पंचमी का त्योहार आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है हिंदू धर्म शास्त्रों में तमाम विशेषणों के साथ वर्णित बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मंगलवार को श्री दुर्गा जी पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन कर विश्व मंगल की कामना की गई।
बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रविन्द्र प्रसाद जी ने इस अवसर पर कहा कि मां सरस्वती का पूजन अर्चन आज के दिन विशेष फलदाई है। खासतौर पर विद्या अध्ययन करने वाले सभी को इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करना चाहिए। बसंत के मौसम की पांचवी तारीख अर्थात बसंत पंचमी ज्ञान और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा के अवसर पर मां सरस्वती वंदना का विशेष महत्व प्राचीन काल से रहा है। प्रकृति के उत्सव और ऊर्जा का प्रतीक रूप यह पवित्र पर्व सभी के जीवन को उत्साह, उमंग और ज्ञान से प्रकाशवान करें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रवींद्र प्रसाद,शिक्षक दीपक प्रसाद,नासिर खान,ब्रजलाल प्रसाद, राजेश प्रसाद, सैफ अली खान, मुईतबा हुसैन, अमरावती वर्मा,माया गोंड, निकिता पांडेय, माया मिश्रा, मीनू कुमारी, ज्योति कुशवाहा, रविन्द्र मौर्या इत्यादि लोग व विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930