कड़वा सच

Latest Online Breaking News

संपूर्ण संविधान दिवस पर खागा सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं

संपूर्ण संविधान दिवस पर खागा सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं

जिला संवाददाता,हरिओम दिवाकर

फतेहपुर ।सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील खागा के सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों में राजस्व, पुलिस, विकास, सिंचाई, जल निगम, भूमि, नगर पंचायत, कृषि, विद्युत, दिव्यांग, पेंशन आदि से कुल 143 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । मौके पर अधिकारियों द्वारा 17 का निस्तारण किया गया जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण
किया जाय और निस्तारण सम्बन्धी आख्या रजिस्टर पर अंकित करके अगले सम्पूर्ण समाधान में रखा जाय। स्वास्थ्य
विभाग द्वारा 41 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये और कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान
निधि योजनार्गत 60 किसानों का पंजीकरण किया गया और 20 आधार से त्रुटिपूर्ण सही किये गये। इस अवसर पर सीओ खागा, तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, प्रभारी सीएमओ, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सहायक
श्रमायुक्त, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी,
एसडीओ विद्युत, प्रभारी थानाध्यक्ष, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930