कड़वा सच

Latest Online Breaking News

निर्वाचन नामावली से 200 नाम गायब, BLO पर पैसा लेकर नाम काटने का है आरोप

निर्वाचन नामावली से 200 नाम गायब, BLO पर पैसा लेकर नाम काटने का है आरोप

 

आज़मगढ़- जनपद के विकासखंड महराजगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा में BLO द्वारा बिना किसी कारण के 200 लोगो का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया जो कि पूर्व प्रकाशित मतदाता सूची में था जो नाम सूची से गायब है । ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनका नाम मतदाता सूची में नही जुड़ता है तो वे मतदान से वंचित रह जाएंगे। सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुँचे , तहसीलदार महोदय को ज्ञापन देकर जांच करके मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की मांग की । ग्राम प्रधान अयोध्या यादव ने बताया कि मतदाता सूची में जिन लोगो के नाम काटे गए है उसमें से ज्यादातर लोग 30 से 45 वर्ष की उम्र के है जो पिछले पंचायत चुनाव में भी मतदाता रहे है जिसमे उदयराज जगन्नाथ , राधेश्याम आदि है । कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि BLO द्वारा ग्राम सभा के एक प्रत्याशी द्वारा पैसा लेकर मतदाता सूची से नाम काट दिया गया है ।

रामकृष्ण चन्द्र यादव की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930