कड़वा सच

Latest Online Breaking News

गाडगे यूथ बिग्रेड ने मनाई कर्मयोगी राष्ट्र संत गाडगे बाबा की जयंती

गाडगे यूथ बिग्रेड ने मनाई कर्मयोगी राष्ट्र संत गाडगे बाबा की जयंती

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया की रिपोर्ट(9453543721)

कुशीनगर:-राष्ट संत गाडगे जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई

मुख्य अतिथि रहे युवा नेता ए के बादल
पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र335 रामकोला(सु)कुशीनगर

 

कुशीनगर:- हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट संत महामानव स्वच्छता के जनक व एकता के प्रतीक कहे जाने वाले गाडगे जी महाराज की जयंती राज इंटरनेशनल होटल पडरौना में गाडगे यूथ बिग्रेड के तत्वावधान में इस जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ चौधरी जी ने किया
गाडगे यूथ बिग्रेड के राष्टीय आह्वान पर पडरौना में जिला अध्यक्ष रमेश चौधरी अध्यक्षता में कर्मयोगी राष्ट्र संत गाडगे बाबा की जयंती उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर बड़ी धूमधाम से मनाई गई जिसका संचालन शम्भू प्रसाद चौधरी ने किया। बैठक में समाजवादी युवा नेता ए के बादल ने संत गाडगे जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थिति युवाओ को प्रेरित किया।


कर्मयोगी राष्ट्र संत गाडगे बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बादल जी ने कहा कि संत गाडगे महाराष्ट्र के जिला अमरावती के गांव शेणगांव अंजन में 23 फरवरी 1876 में एक गरीव परिवार में पैदा हुए लेकिन अपनी त्याग, तपस्या, निष्ठा से आज अमर है और पूरे देश में पूजे जा रहे है। संत बाबा गाडगे छुआछूत, आडम्बर, अंधविश्वास सामाजिक कुरीतियो, दुर्व्यवहार के खिलाफ रहे ।उन्होने गरीबों के उत्थान के लिए सम्पूर्ण जीवन लगा दिया ।तमाम धर्मशालाऐ, गौशालाऐ, अस्पताल, विद्यालय बनबाये लेकिन अपने रहने को एक कुटिया तक नहीं बनाई ऐसे महान संत को कोटि कोटि प्रणाम करते हैं। उसके बाद गाडगे यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि संत गाडगे पिछड़ी, दलित, शोषित समाज के हिमायती रहे और उन्होने मानवता का संदेश दिया जिससे आज पूरे देश में उन्हें याद कर रहा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता दीवानी न्यायालय कसया रमेश वर्मा ने कहा कि संत गाडगे ईश्वर भक्त तो थे लेकिन आडम्बर के खिलाफ रहे और वे असली महात्मा थे। उनके पास एक लकड़ी, एक फटी चादर, एक मिटटी का बर्तन और एक ढपली रहती थी। उनका कोई घर नहीं था वे पेड़ के नीचे जीवन यापन करते रहे और 20 दिसम्बर 1956 में ब्रह्मलीन हो गये। ऐसे समाजसेवी राष्ट्र संत को कोटि कोटि प्रणाम। बैठक को सम्बोधित करते हुए अशोक चौधरी सभासद नगर पंचायत कुशीनगर ने संत गाडगे को नमन करते हुऐ उपस्थित साथियों से कहा कि गाडगे यूथ बिग्रेड एक ऐसी पार्टी है जो देश की महान आत्माओ और महापुरूषो को उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि पर आयोजन कर स्मरण कर रही हैं। समाजवाद, राष्टवाद, मानवतावाद, की भावनाओं के साथ चलती है इसलिए ऐसे महानपुरूषो को याद कर रहे हैं जिन्होने इस मानवसमाज के उत्थान में जीवन कुर्बान कर दिया लेकिन उनके इतिहास को दबा दिया गया। आज हमारे समाज के लोग ऐसे महापुरूषो की जयंती और पुण्यतिथि मनाकर उन्हें समाज में एकता और अखंडता का प्रतीक मानकर आने वाली पीढ़ी को प्रेरित कर रहे है। इस मौके पर विश्वनाथ प्रसाद, बाबूराम प्रसाद,मदन प्रसाद,बाबुजन विनोद भीम कुमार अर्जुन मेवालाल विजय अमरजीत रामधनी अरविंद राजू प्रधान कमलेश चौधरी बहादुर कन्नौजिया हरिकेश प्रसाद तूफानी प्रसाद ए के बादल समाजवादी युवा नेता
अशोक चौधरी रमेश वर्मा एडवोकेट इत्यादि संख्या में लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31