कड़वा सच

Latest Online Breaking News

अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर रहे कार्यपालक सहायक

अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर रहे कार्यपालक सहायक

(धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया) की रिपोर्ट

गोपालगंज:-कार्यपालक सहायकों की लंबित मांगों की पूर्ति ना होने के कारण गोपालगंज जिले के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल सोमवार से चल रहा है।बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा)के जिला अध्यक्ष रजनीश तिवारी ने बताया कि कार्यपालक सहायक अल्प मानदेय में बिना किसी सामाजिक सुरक्षा के कार्य कर रहे हैं जिससे कारण इनको अपने परिवारिक सामाजिक दायित्व के निर्वहन में काफी कठिनाई होती है वेतनमान एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा को लागू करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना द्वारा जारी संकल्प को भी देना वैसे कार्यपालक सहायकों को अब तक वंचित रखा गया है जिसके फलस्वरूप सभी कार्यपालक सहायकों में असंतोष की भावना उत्पन्न हो गई है जो किसी भी समय एक एक उग्र आंदोलन का रूप ले सकती है। दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में सैकड़ो की संख्या में कार्यपालक मौजूद रहे। उपरोक्त सभी मूलभूत लंबित मांगों की पूर्ति का अनुरोध संघ द्वारा पूर्व से लगातार किया जा रहा है परंतु आज तक इन मांगों की पूर्ति नहीं हुई है बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ बिहार पटना के द्वारा आहूत दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल दिनांक 8 से 9 मार्च तक निर्धारित है।

हड़ताल पर बैठे कार्यपालक सहायक

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के निर्देशानुसार जिले के कार्यपालक सहायकों की सांकेतिक धरना अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर यह 8 मार्च से दो दिवसीय सांकेतिक धरना चल रहा है अन्य कार्यालय में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन करने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई इसके अलावा कार्यपालक सहायकों के निमित्त उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा ओं को मूल रूप से लागू करने विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों की सेवा को नियमित करने के साथ ही साथ वर्ष 2012 से अध्यापक संघ के मार्गदर्शन में किए गए आंदोलन अवधि को देव अवकाश में समायोजन कर आंदोलन अवधि का मानदेय भुगतान करने आदि मांगों को लेकर संकेतिक हड़ताल चल रहा है।


सांकेतिक हड़ताल में शामिल रहे जिला उपाध्यक्ष गुनजन कुमार गिरी,मनोज कुमार,मृतुन्जय कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, गोविन्द कुमार, आदित्य कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार, लव कुमार, पवन कुमार, एवं सभी कार्यपालक सहायक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930