कड़वा सच

Latest Online Breaking News

उप मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में विभिन्न 101परियोजनाओं एवं शनिधाम मंदिर का किया शिलान्यास/लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में विभिन्न 101परियोजनाओं एवं शनिधाम मंदिर का किया शिलान्यास/लोकार्पण

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया की रिपोर्ट

प्रदेश के भाजपा शासन काल मे कुशीनगर के विकास हेतु अब तक मिला 1479 करोड़ 31 लाख-डिप्टी सीएम

मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा आज लोकार्पित/शिलान्यास कार्यक्रमों की कुल लागत रू0 276 करोड़ 10 लाख

पिछले 04 वर्षाें में सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है प्रदेश सरकार-केशव प्रसाद मौर्य

कुशिंग्गर :- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद में 276.10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न 101परियोजनाओ सहित शनिधाम मंदिर का शिलान्यास/लोकार्पण किया।

भूमि पूजन करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की धरती में आनंद की अनुभूति होती है । इस जनपद के विकास हेतु पिछली सरकारों द्वारा ठोस रणनीति के साथ कार्य नही किया गया, मा0 प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में प्रदेश के सभी जनपदों में बिना भेदभाव के कार्य किये जा रहे हैं, जन धन योजना, कोरोना काल मे सभी के खातों में 5-5सौ रुपये, उज्ज्वला योजना , निः शुल्क राशन,सहित प्रफहण मंत्री किसान सम्मान योजना के तहत सभी खातों में रुुपये पहुंचाने का कार्य किया गया ।

उन्होंने इसी प्रकार शौचालय, आवास,तथा अब गांवों में लगातार 15-16 घण्टे बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। सड़क निर्माण के सम्बंध में उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों, ब्लॉक मुख्यालयों को पक्की सड़क के माध्यम से जोड़ने का कार्य उ0प्र0 सरकार ने किया, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अवैध भूमि कब्जेधारियों से मुक्त कराने का कार्य सरकार ने किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है जमीनी स्तर पर सड़क बनवाने का कार्य, खिलाड़ियों, शहीद हुये जवानों के सम्मान में उनके घरों तक सड़क बनवाने का कार्य किया जा रहा है।
मा0 उप मुख्य मंत्री ने कहा कि भाजपा की पार्टी किसी व्यक्ति की पार्टी नही है बल्कि ये पार्टी जनता की पार्टी है आप की अपनी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के अगुवाई में प्रदेश में गरीबों/,मजलुमो/ विमारो के लिये अनेकों योजनाएं संचालित कर निरन्तर लोगों भलाई का कार्य कर रही है, उन्होंने आयुध्मान योजना की सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अब कोई गरीब इलाज के अभाव में फम नही तोड़ेगा, उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप को जब भी कोई कार्य हो पार्टी कार्यकर्ता के माध्यम से अवगत कराएं निश्चित रूप से आप की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
मा0 उप मुख्य मंत्री ने कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का जिक्र करते हुए कहा कि पर्यटन के छेत्र व अन्य सभी छेत्रों में कुशीनगर का विकास हो रहा है और भविष्य में कार्ययोजना तैयार की जा रही है जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके।
मा0 सांसद विजय कुमार दुबे ने इस अवसर पर जनपद में हुए विकास कार्यों/ उ0 प्र0 सरकार के चार साल की उपलब्धियों के सम्बंध में जानकारी देते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मुख्य मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया जो उन्होंने इस पिछड़े इलाके के लिये योजना के माध्यम से विकास करने का कार्य किया।
मा0 उप मुख्य मंत्री जी द्वारा सभा स्थल पर निर्माणाधीन शनिधाम मंदिर एवं मदरहवाँ पुल का शिलान्यास/ भूमि पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम दौरान मा0 विधायक खडडा, जता शंकर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम चन्द्र मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक खडडा जटा शंकर त्रिपाठी, कसया रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा पवन केडिया, फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा सहित सिसवा विधासन सभा के विधायक प्रेम सागर पटेल ,के साथ पार्टी के मंडल/ जनपद स्तर के पदाधिकारी गण सहित अन्य जन प्रतिनिधि व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी गण भी उपस्थित रहै।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930