कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जब भैया हैं विधायक तो खनन करने में डर काहे का

जब भैया हैं विधायक तो खनन करने में डर काहे का

अभय सिंह की रिपोर्ट

फतेहपुर

ग्रामीणों का कहना है कि कई महीने से हो रहा है पीली मिट्टी का अवैध खनन, अबतक हजारों ट्राली मिट्टी का हो चुका है अवैध खनन, जबकि क्षेत्रीय लेखपाल ने मात्र 10 से 15 ट्रैक्टर मिट्टी निकाले जाने की बात कही
योगी सरकार के रक्षक ही पीली मिट्टी और बालू के बने भक्षक उत्तर प्रदेश सरकार जितना भी अवैध खनन न होने के लिए जनपद के जिला अधिकारियों को निर्देशित करती हो| अवैध खनन का कारोबार पूरी तरीके से बंद होना चाहिए फिर चाहे वह मोरम का हो या फिर पीली मिट्टी का खनन करने वाले कारोबारियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए| उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया का यह बड़ा बयान भले ही अन्य जनपदों में लागू हो रहा हो परन्तु जनपद फतेहपुर अवैध खनन का कारोबार जिले के आला अधिकारियों की अनदेखी पर जोरों से फल फूल रहा है फिर चाहे वह मोरम का हो या फिर पीली मिट्टी का|

ऐसा ही एक मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के मलाका में लोधन मोहल्ला गढ़वा ताला में खलियान तालाब की जमीन पर पीली मिट्टी का खनन जोरों पर करवाये जाने का प्रकाश में आया है| विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही चुन्नू पासवान पुत्र राम विशाल पासवान के द्वारा गांव के ही खलियान में तालाब की जमीन से धड़ल्ले से पीली मिट्टी का खनन किया जा रहा है खलियान में तालाब की जमीन से इतनी मिट्टी निकाली जा चुकी है कि यदि कोई बेजुबान जानवर या बच्चा उस जमीन पर गिर जाए तो उसके प्राण जाना तो निश्चित है|

ग्रामीणों का कहना है कि यह खनन पिछले लंबे समय से चल रहा है कई बार इस बात की शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो से की गई परंतु खनन कारोबारी चुन्नू पासवान के एक भाई घाटमपुर के वर्तमान समय के विधायक हैं इस वजह से क्षेत्रीय लेखपाल विवेक तिवारी ने सदर तहसीलदार को व्हाट्सएप के माध्यम से गलत रिपोर्ट देते हुए बताया कि उक्त तालाब में खलिहान की जमीन से मात्र 15 ट्रैक्टर मिट्टी निकाली गई है बल्कि यदि कोई अंधा व्यक्ति भी जाकर के हाथ लगाकर कर देखेगा तो उसे समझ में आएगा कि वहां से तो हजारों ट्रैक्टर मिट्टी निकाली जा चुकी है अब सोचने वाली बात यह है कि राजस्व के कर्मचारी ही अपने उच्च अधिकारियों को गलत रिपोर्ट देते हैं ऐसे मामलों में कहीं न कहीं उनकी संलिप्तता अनिवार्य है तभी तो अपने उच्च अधिकारियों को झूठी रिपोर्ट देने में वह कतई पीछे नहीं हटते उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाते और खनन माफिया धड़ल्ले से अपने पीली मिट्टी के काम को अंजाम दे रहा है वही जनपद की एक विधायिका से घरेलू संबंध होने के नाते भी इस काम को अंजाम दिया जा रहा है क्या इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खनन कारोबारियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने सपना होगा पूरा या उनके मंसूबों पर इसी तरह पानी फिरता नजर आयेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728