कड़वा सच

Latest Online Breaking News

ठेकों पर मिलावटी व प्रिंट रेट से अधिक दामों पर नहीं बिकेगी शराब, पुष्टि होने पर होगी कड़ी कार्यवाही

ठेकों पर मिलावटी व प्रिंट रेट से अधिक दामों पर नहीं बिकेगी शराब, पुष्टि होने पर होगी कड़ी कार्यवाही

फतेहपुर से अभय सिंह की रिपोर्ट

फतेहपुर:- जहानाबाद थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह मलिक ने थाना प्रभारी उप निरीक्षक आदि पुलिस बल की मौजूदगी में बकेवर व जहानाबाद थाना क्षेत्र में खुली हुई मदिरा शराब की दुकानों में देसी अंग्रेजी व ठंडी बीयर के दुकानदार मालिकों व विक्रेताओं के बीच बैठक के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार शराब विक्रेता मिलावटी व बाहर क्षेत्र की शराब की बिक्री नहीं करेगा। किसी भी शराब की दुकान से खरीदी गई शराब में बारकोड के जरिए जानकारी हासिल करने के दौरान बाहर की व मिलावटी शराब पाई जाती है तो उसके विरुद्ध धारा 272 भादवि के तहत कार्यवाही सुनिश्चित है। कोई भी दुकान मालिक हो या उसका विक्रेता, मिलावटी शराब नहीं बेचेगा। शिकायत में अगर मिलावटी की पुष्टि होती है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही होगी। प्रत्येक दुकानदार प्रिंट रेट में ही सही शराब की बिक्री करें, प्रिंट रेट से बढ़कर पैसे लेता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। शराब ठेका दुकान मालिक के क्षेत्र में अगर कोई भी व्यक्ति अवैध तरीके से शराब की बिक्री करता है तो उसकी सही सूचना क्षेत्रीय थाना पुलिस को दें, सूचना बाद भी कार्यवाही ना होने पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी को अवगत कराएं। जिस पर सही जांच होते हुए पुलिस विभाग सहित विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही हो सके। शासन और प्रशासन अवैध शराब के विरूद्ध पूर्ण कार्यवाही में सजग है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित है जिस पर कोई भी सिफारिश ना मंजूर होगी। बैठक के दौरान बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती वरिष्ठ उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह आदि पुलिस बल के साथ शराब ठेके के अनुज्ञापी एवं विक्रेताओं की मौजूदगी रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930