कड़वा सच

Latest Online Breaking News

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों के संदर्भ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों के संदर्भ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

 

रिपोर्ट:-धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर:- जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोलिंग बूथ के कमरों की सफाई होनी चाहिए, उपयुक्त यातायात प्रबंधन योजना होनी चाहिए, गाड़ी आने जाने के लिए पर्याप्त जगह हो तथा लोगों को असुविधा नही होनी चाहिए सभी पोलिंग बूथ का विजिट जरूर होना चाहिए । उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सतर्कता के निर्देश दिए गए । उन्होंने रूट चार्ट सहित नक्शा बनाने की भी चर्चा की गई जिसमें मुख्य सड़क से सम्पर्क अवश्य होनी चाहिए। बैठक के दौरान कहा का निरीक्षण किया गया तथा कहा का नही किया इस सम्बंध में सभी से जानकारी लेते हुए कहा गया कि नामांकन का रिकॉर्ड रखा जाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय,अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद, के साथ जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी गण व क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930