कड़वा सच

Latest Online Breaking News

नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने की सदस्यों के साथ पहली बैठक

नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने की सदस्यों के साथ पहली बैठक

गांव का विकास ही मेरी पहली लक्ष्य:-सुगांती देवी

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

पंचायत भवन में बैठक करते हुए ग्राम प्रधान

तमकुहीराज:- विकास खण्ड तमकुही के ग्राम सभा लक्ष्मी पुर बुजुर्ग में आज नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के साथ गाँव के वार्ड सदस्य व क्षेत्र पंचायत के साथ पंचायत भवन पर पहली बैठक हुई जिसमें ग्राम सभा के समितियों के सदस्यों का चयन हुआ।इस बैठक में ग्राम सचिव उपेन्द्र पाण्डेय नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुगांती देवी पत्नी राजन कुशवाहा क्षेत्र पंचायत सदस्यों में वार्ड संख्या 1 से 8 रवि यादव व 9 से 15 तक मे रवि प्रकाश पाण्डेय व ग्राम पंचायत सदस्यों में 1-चंद्रशेखर गोंड,2-झलरी देवी,3-बबिता देवी,4-मीना देवी,5-धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया,6-मोहन यादव,7-खाली,8-खाली,9-राम रोशन कुशवाहा,10-सुरसती देवी,11-किशनाथ भारती,12-बाल किशोर ठाकुर,13-उपेन्द्र पाण्डेय,14-मिंटू यादव,15-फुलेना यादव के साथ गांव के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुगाँती देवी ने उपस्थित पहली बैठक में आये आप सभी सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धन्यवाद की आप लोग इस खराब मौसम में भी अपना समय निकालकर यहाँ उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी और जनता के साथ बिना किसी भेदभाव के साथ विकास करुँगी। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में बिना किसी भेदभाव के काम कराने व उसके साथ कोरोना जैसी महामारी से गांव को निजात दिलाने के लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930