कड़वा सच

Latest Online Breaking News

डोली में दूल्हा और बैलगाड़ी में बाराती पहुंचे देखने वालों का लगा ताता

डोली में दूल्हा और बैलगाड़ी में बाराती पहुंचे देखने वालों का लगा ताता

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

देवरिया- पुरानी वक्त को ताजा करने के लिए आज एक अनोखी शादी देखने को मिली जिसमे दुल्हे राजा डोली में बैठकर अपनी दुल्हनियां लाने व बाराती शादी का मजा लेने बैलगाड़ी में पहुंचे।जिसको देख गांव से लेकर ससुराल व रास्ते मे जो भी देखा ओ देखते ही रह गया और हो भी क्यो न इतने वर्षों बाद ऐसी शादी देखने को मिली जहाँ हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार व पुरानी परम्परा के जैसे शादी करने पहुचे दूल्हे राजा पुराने वक्त में हमारे बुजुर्ग इसी प्रथा से अपना विवाह यू ही बारात ले जाकर किया करते थे। अक्सर दादा दादी से सुनता था यू बारात को लेकर जाना जिनमे डोली की सवारी और बरातियों के लिए बैलगाड़ी की सवारी लेकिन आज देवरिया जनपद के कुशहरी गांव से छोटेलाल पाल की शादी में तीन दशक पहले की तस्वीर सामने ला कर रख दी,जिसे देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा लग गया,

शादी मे स्वयं छोटेलाल दुल्हा अपने लिए डोली की सवारी करते हुए बैलगाड़ी पर सवार बरातियों के साथ पहुँचे,पुरानी परम्परा को फिर जिंदा करने के लिए छोटेलाल की जितनी सराहना की जाए कम लगती है ।
यादगार बना दिया छोटेलाल ने अपनी इस शादी को जिसको लेकर अन्य जनपदों में इस शादी की चर्चा हर गांव चौराहों पर हो रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930