कड़वा सच

Latest Online Breaking News

कोविड नियमित समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई

कुशीनगर
कोविड नियमित समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता
जिलाधिकारी श्री एस0 राजलिंगम ने की ।
आज की बैठक में ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील करने हेतु उठाए जा रहे कदमों की रिपोर्ट डीएम ने ली एवं जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट को इंस्टॉल करके क्रियाशील करने के निर्देश दिए।
कोविड के संदर्भ में आज 8 मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य जनपद इस समय जब कोरोना मुक्त घोषित हो रहा है ऐसी स्थिति में जनपद कुशीनगर में मामलों का बढ़ना चिंताजनक है। संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग जाकर फील्ड में विजिट करें तब वास्तविक स्थिति पता चलेगी। इतने गैर जिम्मेदार मत बनिए, जो भी मामले सामने आए उनका विश्लेषण करें कारण ढूढ़े, एवं तत्काल उसके समाधान हेतु पूरी तत्परता से जुट जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
उक्त बैठक में मेडिकल इक्विपमेंट्स की स्थिति की भी रिपोर्ट जिलाधिकारी ने ली तथा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इस संदर्भ में एक कार्य नीति बनाकर मेडिकल इक्विपमेंट्स से संबंधित कार्य को फाइनल करें। उन्होंने ऑक्सीजन पाइप लाइन की स्थिति का भी जायजा लिया तथा ऑक्सीजन प्लांट हेतु विद्युत कनेक्शन संबंधी रिपोर्ट भी लिया एवं अपर जिला अधिकारी को इस संबंध में कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930