कड़वा सच

Latest Online Breaking News

पेड़ लगाओ पर्यावरण को शुद्ध बनाओ

पेड़ लगाओ पर्यावरण को शुद्ध बनाओ

आने वाले पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी:-अनिरुद्ध चौधरी

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया(9453543721)

पौधारोपण करते हुए कमान अधिकारी अनिरुद्ध चौधरी

गोरखपुर:-आज दिनांक 04.07.2021 को रेलवे सुरक्षा विशेष बल/द्वितीय वाहिनी रजही कैम्प /गोरखपुर द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 30 करोड़ पौधारोपण लगाने का लक्ष्य जो चलाया गया है,

जिसके उपलक्ष्य में अनिरुद्ध चौधरी कमान अधिकारी के नेतृत्व में अपने बटालियन में जो कि 83 एकड़ में फैली हुई है में पुराने हो चुके पेड़ो के स्थान पर फलदार पौधों को जिला उद्यान निरीक्षक/गोरखपुर से अमरूद-50 पेड़, जामुन-30 पेड़, आँवला-25 पेड़, नींबू- 50 पेड़ एवं सिंदूर-25 पेड़ प्राप्त किया गया। जिसे कमान अधिकारी/द्वितीय वाहिनी, सहायक समादेशक, निरीक्षक एवं अन्य बल सदस्यो द्वारा वाहिनी परिसर में पौधारोपण किया गया।


अनिरुद्ध चौधरी, कमान अधिकारी गोरखपुर
ने कहा कि पेड़ पौधे का हमारे जीवन से लेकर पर्यावरण संरक्षण में मुख्य भूमिका है। पेड़ पौधें से तमाम प्रकार की औसधी भी और खाद्य पदार्थ भी जो बहुत ही अमूल्य होते हैं ओ सब हमे पेड़ पौधे से प्राप्त होता है हम सबकी जिम्मेदारी है कि सभी लोग पौधरोपण करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31