कड़वा सच

Latest Online Breaking News

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर में किया बृक्षारोपण

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर में किया बृक्षारोपण

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर:- उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या श्रम विभाग, सेवायोजन, शहरी रोजगार और गरीबी उन्मूलन विभागों के मंत्री ने कुशीनगर में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए बृक्षरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक किया।
वही बताते चले लोगो को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से पहली बार 22 अप्रेल 1970 को पृथ्वी दिवस मनाया गया प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने की आवश्यकता है यह धरती हमें क्या नहीं देती वर्तमान समय में पृथ्वी के समक्ष चुनौतियां बढ़ती जा रही है हमे यह नही भूलना चाहिए यदि हम पर्यावरण के प्रति जागरूक न हुए तो आने बाले समय मे गंभीर परिणाम निकलेंगे इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के समय मे पर्यावरण के प्रति शहरी एव ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता की कमी के कारण लोग अपनी जरूरते पूरी करने के लिए पेड़ पौधों और वनों को नष्ट करते जा रहे है। आम जनमानस इस बात का विचार करना चाहिये कि यदि पर्यावरण ही दूषित हो जाएगा तो पृथ्वीधरा पर क्या जीवन सम्भव है पर्यावरण का दूषित होना हमारे आने वाले समय मे गंभीर परिणाम निकलेंगे इसलिए हमारे समाज को जागरूक होना चाहिए ।
इस अवसर पर सांसद विजय दुबे,जिलाधिकारी एस राज लिंगम,विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह इत्यादि नेता व अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930