कड़वा सच

Latest Online Breaking News

प्रभारी मंत्री ने योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों में स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया

 

कुशीनगर:-आज कुशीनगर दौरे पर पहुंचे मंत्री सहकारिता/ प्रभारी मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा खंड विकास कार्यालय रामकोला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम उनके द्वारा विकास खंड परिसर में वृक्षारोपण किया गया।फिर मा0 मंत्री की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई व विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का काम आपका सहयोग करना होता है ।सरकार की योजनाएं सहयोग के लिए होती है। करना आपको है सही उपयोग तब होता है जब कार्य पूरा होता है ।

यदि कार्य पूर्ण नहीं होता है तो लाभ आधा अधूरा रह जाता है ।यह लाभ सिर्फ आपके लिए नहीं है, समाज के लिए है परिवार के लिए है। उन्होंने कहा कि सहयोग का कितना उपयोग कर पाते हैं ये आप पर निर्भर करता है। लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि श्रम विभाग के द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं ।उन सारी योजनाओं के द्वारा बहुत सारी सुविधाएं आपको प्राप्त हो जाती है। स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा सुविधा इत्यादि।
समीक्षा बैठक में उन्होंने विकासखंड स्तरीय योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट ली। इसके अंतर्गत सामुदायिक शौचालय, ग्राम पंचायत भवन निर्माण, इंडिया मार्का हैंडपंप, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा ,आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण ,विद्यालय में पाठ्यपुस्तक ड्रेस जूता एवं बैग का वितरण, मुसहर बच्चों का नामांकन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राशन कार्ड, समूह कार्यों का प्रदर्शन, टीकाकरण की स्थिति इन सभी की प्रगति की समीक्षा उन्होंने की और इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हर कार्य की समीक्षा होनी चाहिए।


इस संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि सभी दिशानिर्देशों का समयबद्ध पालन किया जाएगा और लक्ष्य को समय रहते पूर्ण कर लिया जाएगा। इस क्रम में मा0 मंत्री द्वारा खंड विकास कार्यालय रामकोला निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। इस संदर्भ में , लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।विकास खंड कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों को भी संबोधित किया। इसके बाद मा0 मंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला का निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण केंद्र, दवा वितरण काउंटर, पंजीकरण काउंटर का निरीक्षण किया गया। दवाओं की अनुपलब्धता की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की सारी दवाएं स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध होने चाहिए। इसके बाद मा0 मंत्री जी द्वारा प्राथमिक विद्यालय अब्दुल चक विशुनपुरा क्षेत्र रामकोला का निरीक्षण किया गया। वहां उन्होंने ग्राम वासियों को संबोधित किया तथा उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना।उनसे हैंडपंप, फ्री राशन, शौचालय, सफाई व्यवस्था, बिजली, राशन ,मनरेगा, समूह इन सब मुद्दों पर समस्याएं पूछी तथा उन समस्याओं को संबंधित अधिकारी को तत्काल नोट करवाया और उसके समाधान हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रेमचंद मिश्र, कुशीनगर देवरिया कोऑपरेटिव के चेयरमैन श्री लल्लन मिश्र, जिलाधिकारी श्री एस0 राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, खंड विकास अधिकारी डीडीओ श्री शेषनाथ चौहान डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी तथा अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728