कड़वा सच

Latest Online Breaking News

पटहेरवा थाना के मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ बृहद कार्यक्रम

पटहेरवा थाना के मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ बृहद कार्यक्रम

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

पुलिस की कार्यशैली से आम जनता बेहद खुश-बाल्टी बाबा

पटहेरवा/कुशीनगर-लगभग तीन दशकों पूर्व बने पटहेरवा थाना के मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का बृहद रूप से आयोजन हुआ।
उक्त संबंध में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने कहा कि ब्यक्ति को अपने पद पर आसीन होने के बाद सेवा भाव से कार्य करना चाहिए पीड़ित को न्याय मिलने पर आप कही भी रहे लोग आपके जाने के मिशाल देते है। उन्होंने पटहेरवा पुलिस के कार्यशैली को सराहते हुए कहा कि यहां की पुलिस प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने कहा कि पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण अंग ग्राम प्रहरी है। क्योंकि गांव प्रहरी को गांव की हर गतिविधियों की विशेष जानकारी होता है इसलिये हमे उनको मजबूत रखना होगा। छोटी बड़ी घटनाओ की जानकारी तत्काल मिलने पर आसानी से बड़ी घटना को रोका जा सकता हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर सम्बंध स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा छोटी छोटी मामले को मौके पर निस्तारित कर दिया जाय तो निश्चित ही गांवो के विवाद में काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक गंगासिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ पीके राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द कनौजिया, अजय राय, पंकज पाण्डेय आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया जबकि प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा सुनील कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे से पूजन से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के लगभग डेढ सौ ग्राम प्रहरियों को टार्च, साफा, सीटी, व छड़ी देकर सम्मानित किया। इसके बाद अतिथियों द्वारा थाना परिसर में बिभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये। देवरिया से आये लोक कलाकारों ने अपने भजनों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक गिरधारी यादव, प्रभात यादव, मंगेश मिश्रा, चौकी प्रभारी फाजिलनगर दिग्विजय सिंह, चौकी प्रभारी समउर प्रमोद कुमार, उदय राज, छोटेलाल यादव, दीपक सिंह, श्यामसुंदर यादव, अखिलेश सिंह, श्रीनिवास राय, कन्हैया शर्मा, विजयशंकर तिवारी, अनिल जायसवाल, अरबिन्द सिंह, विजय सिंह, विश्वविजय सिंह, अजय तिवारी सहित थाना क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31