कड़वा सच

Latest Online Breaking News

पट खुलते ही माँ के जयकारों से गूंज उठा शिव सरेया

*पट खुलते ही माँ के जयकारों से गूंज उठा शिव सरेया*

*मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री भावी विधायक प्रत्याशी डॉ संध्या मिश्रा ने माँ दुर्गा का लिया आशीर्वाद*

*धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया*

*कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों व भक्त जनों का एडवोकेट अशोक पाण्डेय ने जताया आभार*

तमकुहीराज:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव सरेया ग्राम सभा में नवरात्रि पर्व पर माँ दुर्गा की स्थापना व पूजा पाठ बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। जो हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ये नवरात्रि का पुजा पण्डाल पंडित मनोज पाण्डेय अजय पाण्डेय एडवोकेट अशोक पाण्डेय के दरवाजे पर किया जा रहा है। जिसमे ग्राम सभा के सभी युवा कमेटी बनाकर इस कार्यक्रम को भव्य आयोजन के रूप में करते हैं। जिसमे युवावो का विशेष योगदान व पुर्व ग्राम प्रधान हीरालाल गुप्ता का विशेष योगदान रहता है।आज के कार्यक्रम जिसमे माता जी का पट खुला जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री कुशीनगर डॉ संध्या मिश्रा रही कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट अशोक पाण्डेय जी ने किया ।कोविड गाइडलाइन को देखते हुए सभी ग्राम वासी व दूर दराज से आये माँ के भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। आज से दुर्गा पूजा का शुरुआत हो गया वैसे तो पूजा एकादशी से ही शुरू हो जाती है मगर मां दुर्गे का पट सप्तमी को खोल दिया जाता है ताकि लोग मां का आशीर्वाद ले सके। भाजपा नेत्री डॉ संध्या मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के आने और जाने में उनकी सवारी का खास महत्व होता है इसका प्रभाव हमारे जीवन पर सीधा देखने को मिलता है नवरात्रि के पहले दिन घट की स्थापना की जाती है नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ ही मां की पूजा शुरू हो जाती है और हर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दी जाती है। इस नवरात्रि में पूजा अर्चना की सारी जिम्मेदारी आचार्य राहुल कृष्ण कुन्दन के द्वारा किया जाता है।
आज के इस कार्यक्रम में माँ दुर्गा का पट खुलने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमे प्रमोद प्रेमी के द्वारा माँ के भजनों का सुंदर गीत श्रद्धालुओं को सुनाया और सभी लोग देवी गीत सुनकर झूम उठे।
इस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेत्री डॉ संध्या मिश्रा, राजेश पाण्डेय,अभय पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद सिंह राजपूत, पूर्व ग्राम प्रधान ई हीरालाल गुप्ता, शिक्षक अमर नाथ सिंह, राजू पटेल,विकास शर्मा राजकुमार, सतीश कुशवाहा विवेक रॉय, दिलीप सिंह पटेल,बिट्टू,अच्छेलाल कुशवाहा, के साथ हजारो की संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे और कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों व भक्तो का आभार जताया एडवोकेट अशोक पाण्डेय मनोज पाण्डेय अजय पाण्डेय जी ने।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31