कड़वा सच

Latest Online Breaking News

दो पशु तस्करों को पटहेरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो पशु तस्करों को पटहेरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

पटहेरवा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह को मिली एक और कामयाबी

 

पटहेरवा/कुशीनगर- पटहेरवा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस को हर तरफ से कामयाबी मिल रही है। पुलिस की तत्परता से ही आम जनता की सुरक्षा के साथ अपराधियों को पकड़ने के साथ ही उस पर कार्यवाही कर रही है।पटहेरवा पुलिस के कार्यों की सराहना जनता हर जगह कर रही है।आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के द्वारा अपराधियों के बिरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र कन्नौजिया तमकुही राज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में काजीपुर हाइवे कट के पास से दो नफर अभियुक्तो को एक वाहन संख्या UK04CA8647 डीसीएम ट्रक में 11 जिंदा गोवंशयीव पशु व 1 अदद मृत गोवंशीय पशु के साथ आज बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबध में थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 449/21 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा 429 भादवि0 थाना पटहेरवा के द्वारा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी में एक अदद डीसीएम ट्रक वाहन संख्या UK04CA8647 व 11 अदद गोवंशीय पशु जिन्दा व 1 अदद गोवंशीय पशु मृत पाया गया जिसको लेकर पकड़े गये अभियुक्त के ऊपर मु0अ0सं0 449/21 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा 429 भादवि0
गिरफ्तार अभियुक्त में अब्दुल मलिक पुत्र खलिक निवासी नगलिया अकिल थाना टांडा जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष व दूसरा साकिर अली पुत्र सोनू निवासी गुलरा टांडा थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष
बरामदगी /गिरफ्तारी करने वाली पटहेरवा पुलिस के उ0नि0 आलोक कुमार चौकी प्रभारी फाजिलनगर का0 उमाशंकर यादव का0 राहुल कुमार गुप्ता का0 मुन्द्रिका प्रसाद का0 दिव्यमान यादव थाना पटहेरवा का0 नीरज कुमार का0 जयहिन्द यादव थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर के द्वारा सफलता प्राप्त हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031