कड़वा सच

Latest Online Breaking News

मिशन शक्ति के तहत सेंट जोसेफ कालेज में बालिकाओं को किया गया जागरूक

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिये बरदान साबित हो रहा मिशन शक्ति–फेज-3

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना-अखिलेश कुमार सिंह

फाजिलनगर- आज महिलाओं व बालिकाओ की सुरक्षा की दृष्टिकोण से देखते हुए फाजिलनगर में सेंट जोसेफ स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पटहेरवा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह पहुंचे व विशिष्ट अतिथि के रूप में पटहेरवा थाने के एस एस आई राम सहाय चौहान व पत्रकार व कवि मनंजय तिवारी थे। इस विद्यालय के
डायरेक्टर सी ओ जोस प्रिंसिपल जेसी जोस
शिक्षक ओपी पाण्डेय,मुन्ना तिवारी,सुधाकर मणि,व स्कूल के शिक्षक गण मौजूद रहे।इस कार्यक्रम का संचालन अजय उपाध्याय ने किया। मिशन शक्ति कार्यक्रम में बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक जमाना था जब महिलाओं को अबला समझा जाता था। अब वह गुजरे जमाने की बात है। आज महिलाएं व बालिकाये अब अबला नहीं बल्कि सबला हैं। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं, जहां महिलाएं अपना हुनर नहीं दिखा रही हैं। ऐसे में ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाएं क्यों पीछे रहें। वे भी अपनी रुचि और योग्यतानुसार समूह से जुड़कर स्वयं के साथ – साथ परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बना रही हैं।
इसके बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि मनंजय तिवारी ने कहा कि समाज में परिवर्तन व समाज मे क्रांति नारियों के बदौलत ही हर समय मे आया है। तो हम लोगो को महिलाओं को हर जगह सम्मान देने व दिलाने का कार्य करना चाहिए।
उसके बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पटहेरवा थाने के एस एस आई राम सहाय चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस कराना है। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन स्तर से कई अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
बालिकाओं को थाना की महिलाआरक्षियों के द्वारा एण्टी रोमियो टीम के द्वारा बालिकाओ को महिला हेल्प डेस्क तथा महिला सहायता एवं महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध कराये गये महत्वपूर्ण न0- हेल्प लाईन 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(,एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी । आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये।इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर सी ओ जोस प्रिंसिपल जेसी जोस
शिक्षक ओपी पाण्डेय,मुन्ना तिवारी,सुधाकर मणि
महिला आरक्षी शालू गुप्ता, साध्वी दुबे,कांस्टेबल जय हिंद यादव,दीपक सिंह,व छात्र व छात्राएं व विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728