कड़वा सच

Latest Online Breaking News

मजबूत लोकतंत्र के लिए फाजिलनगर में निकाली गयी जागरूकता रैली

मजबूत लोकतंत्र के लिए फाजिलनगर में निकाली गयी जागरूकता रैली

कुशीनगर

स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदान अति आवश्यक है। इसके लिए हमें अपना कर्तब्य समझ कर मतदान के दिन अपने-अपने मतदान बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उक्त बातें वह गुरुवार को फाजिलनगर बीआरसी निकलने वाली मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी फाजिलनगर सुप्रिया ने कही। उन्होंने आगे कहा कि मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने में सभी शिक्षण संस्थानों,समाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मजबूत लोकतंत्र का आधार ही सुदृढ़ मतदान व्यवस्था है। मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार पर गर्व करना चाहिए तथा जागरूक मतदान से प्रगतिशील एवं विकसित सरकार की स्थापना करनी चाहिए। बीईओ दयानन्द चन्द ने कहा कि जिस किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज है वह एक बेहतर लोकतंत्र की स्थापना में सहयोग करें और अपने बूथ पर मतदान अवश्य करें।उन्होंने उपस्थित शिक्षकों का आह्वान किया कि अपने अपने विद्यालय के अभिभावकों से सम्पर्क करके अभी से मतदान के लिए उन्हें प्रेरित करते रहें। जागरूकता रैली को उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ की प्रान्तीय संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह, एआरपी शम्भू सिंह ने भी सम्बोधित किया। जागरूकता रैली फाजिलनगर के ब्लाक रोड, मुख्य बाजार, कालेज रोड, अमेया तिवारी, जोकवा बाजार आदि स्थलों से होते हुए बीआरसी फाजिलनगर पर समाप्त हुई।इस दौरान आलोक कुमार ,क्रांति किरण सिंह, मोनिका शर्मा, इम्तियाज अंसारी, अलका वर्मा, अशोक कुमार ,मल्लिका राय, रीता जायसवाल, छाया तिवारी ,मनोज यादव, आशा सिंह, मनोज मौर्य, हरेंद्र कुमार आदि शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
राजेश कुमार

फोटो। मतदाता जागरूकता रैली में शामिल बीडीओ फाजिलनगर

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31