कड़वा सच

Latest Online Breaking News

भगवान से विमुख करते है भौतिक सुख साधन : अतुल कृष्ण

भगवान से विमुख करते है भौतिक सुख साधन : अतुल कृष्ण

जगदीश सेवा न्यास के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम कथा का आठवां दिन

दुदही
स्थानीय क्षेत्र के गौरी श्रीराम स्थित जगदीश सेवा न्यास के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा मर्मज्ञ अतुल कृष्ण भारद्वाज ने उपस्थित श्रोताओं को सीता हरण, जटायु मोक्ष, शबरी भेंट और हनुमान मिलन, बालि बध के मार्मिक प्रसंग के संगीतमयी कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जब भक्ति भगवान से विमुख होकर केवल भौतिक सुख साधनों की ओर आकर्षित होती है। तब उसे भगवान की प्राप्ति के लिए भटकना ही पड़ता है। स्वर्ण मृग के लालच में माता सीता भगवान को भूल गई। जिसका परिणाम हुआ कि माता सीता को भगवान से कुछ समय के लिए विरक्त होने का दंश झेलना पड़ा। जटायु मोक्ष की कथा के माध्यम से श्री भारद्वाज महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों की सेवा में लगा रहता है। उसकी चिंता भगवान स्वयं करते है। अधम पक्षी गिद्धराज जटायु ने माता सीता की रक्षा के लिए अपनी प्राण की भी चिंता नहीं किया तो भगवान ने अपने गोद में उठाया और सीने से लगाकर मोक्ष प्रदान किया। भीलनी जाति की शबरी के झूठे बेर को खाकर भगवान ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया है कि भगवान की साधना में जातिपात, भेदभाव, छुआछूत अथवा ऊंचनीच का कोई स्थान नहीं होता है। हनुमान मिलन और बालि बध के कथा का रसपान कराते हुए उन्होंने कहा कि अधर्म और अधर्मी कितना भी मजबूत क्यों न हो। अंत में धर्म और सत्य की हमेशा विजय होता है। जबकि अधर्मी को पराजय का मुंह देखना ही पड़ता है। कथा के मुख्य यजमान मदन मोहन पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय ने आरती उतार कथा को विराम कराया। आयोजक आरएसएस इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. बालमुकुंद पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, कोआपरेटिव के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ललन मिश्र, जिला प्रचारक राजेश, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता विजय राय, चन्द्रशेखर सिंह, डॉ मुकेश दुबे, डॉ. शत्रुजीत सिंह, रामअवध यादव, पप्पू पाण्डेय, चन्द्रप्रभा पाण्डेय, हाटा चेयरमैन मोहन वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031