कड़वा सच

Latest Online Breaking News

योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा पर निकले राष्ट्रवादी सनातनी युवा

योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा पर निकले राष्ट्रवादी सनातनी युवा

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

राष्ट्रवादी सनातनी युवा साथियो का तमकुहीराज पहुचने पर हियुवा के नगर संयोजक व भावी चेयरमैन प्रत्याशी जेपी गुप्ता ने किया स्वागत

तमकुही राज में आज पहुंचे पूर्वी चंपारण मोतिहारी से कड़ाके की ठंड में सायकिल से पूरे उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा की यात्रा पर योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ निकले राष्ट्रवादी सनातनी युवा साथियो का काफिला जब तमकुहीराज पहुचने पर हियुवा के नगर संयोजक व भावी चेयरमैन प्रत्याशी जेपी गुप्ता की अगुवाई जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा श्री केशव पांडेय श्री मनोज राय अभय सिंह मनोज श्रीवास्तव रमेश गुप्ता रंजीत गुप्ता उपेन्द्र गुप्ता नीलेश पांडेय सहित सैकड़ों लोगों द्वारा स्वागत किया गया व रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह हनुमान जी के मंदिर में रामनामी व हनुमान जी के स्वरूप को भेंट कर मङ्गलमयी यात्रा की कामना के साथ विदाई की गई।
ये राष्टवादी सनातनी युवा साथियों के द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा में पहुंच कर योगी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान के साथ हिन्दू हित व धर्म की रक्षा के लिए पुनः योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगो से अपील कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728