कड़वा सच

Latest Online Breaking News

सपा प्रत्याशी डॉ उदय नरायण गुप्ता का जनसम्पर्क दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जनादेश

सपा प्रत्याशी डॉ उदय नरायण गुप्ता का जनसम्पर्क दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जनादेश

क्षेत्रीय प्रत्याशी होने के चलते हर वर्ग का मिल रहा समर्थन

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज- तमकुहीराज विधानसभा में सपा प्रत्याशी डॉ उदय नारायण गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में तूफानी दौरा चल रहा है।और दिन प्रतिदिन इनका जन समर्थन बढ़ता ही जा रहा है जिसको देख विपक्षियों की हवा निकल रही है।
गावो में लोगो से मुलाकात करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने पूर्वांचल को अनेकों तोहफा देकर इसके विकास की रफ्तार को बढ़ाने का कार्य किया था। जिस भूमि को भाजपा व बसपा सरकार बेचने के लिए आतुर रहती थी वहां समाजवादी सरकार ने कारखाना लगा कर लोगो को रोजगार देने का काम किया
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता पूरी तरह फैला हुआ है| बिजली,पानी सड़क,सुरक्षा,भ्रष्टाचार,महंगाई आवारा जानवरों से जूझ रहे मतदाता वोट मांगने वालों से सवाल कर रहे हैं। लोगों के यही सवाल प्रत्याशियों को बेचैन किए हैं।सबसे बड़ी मुसीबत तो मौजूदा विधायकों की है जिन्हें जनता के सवालों के जवाब ढूंढने नहीं मिल रहे हैं।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728