कड़वा सच

Latest Online Breaking News

अमृत सरोवर के लिए हाता हरदिया के तालाब का भूमिपूजन कर हुआ शुभारंभ

अमृत सरोवर के लिए हाता हरदिया के तालाब का भूमिपूजन कर हुआ शुभारंभ

 

प्रकृति प्रेम का संदेश बनेगा अमृत सरोवर-प्रेमचंद मिश्रा

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

स्वास्थ्य व प्रकति का अविरल छबि होगा अमृत सरोवर-कृष्ण बिहारी मिश्र

समउर/तमकुहीराज- प्रदेश सरकार के मंशा के अनुसार जिले के हर ब्लाक के तमाम गावो में पोखरों को अमृत सरोवर के रूप में उसका सुंदरीकरण करा रही है। जिससे कि गांवों के लोगो को भी अपने ही घर के पास अपने गांव में शहरों की तरह लोगो को शुद्ध वातावरण शुद्ध ताजी हवा स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए पार्किग व प्रकृति की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चारो तरफ पेड़ पौधों से युक्त ये अमृत सरोवर होगा जो कि गांव के लोगो के लिए एक वरदान साबित होगा।
भूमि पूजन, खोदाई के कार्य में हर जगह प्रशासन के लोग लगे हैं। अमृत सरोवर खोदाई, पौधारोपण आदि कार्यो पर अलग-अलग धन खर्च होगा।
सेवरही विकास खंड के गांव हाता हरदिया में अमृत सरोवर बनाया जाएगा। जिसमे शनिवार को ग्राम सभा हाता हरदिया में अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सेवरही धनन्जय तिवारी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा कृष्ण बिहारी मिश्रा के डी पी आर ओ कुशीनगर के साथ ग्राम प्रधान नागेन्द्र यादव ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान इस कार्यक्रम का संचालन विनय कुशवाहा ने किया इस भुमि पूजन में उपस्थित रहे डी पी आरो कुशीनगर अभय कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष कुशीनगर प्रेमचंद मिश्रा कृष्ण बिहारी मिश्रा ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव खंड विकास अधिकारी सेवरही बब्बन रॉय ऐ पी ओ अविनास गुप्ता सेवरही देवेंद्र यादव सुरेश पटेल ग्राम विकास अधिकारी रोजगार सेवक दयाशंकर रॉय डॉ गोरख कुशवाहा सुरेश सिंह हीरालाल कुशवाहा अमरनाथ कुशवाहा अवनीश श्रीवास्तव बहारण कुशवाहा रवि कुशवाहा प्रेम कुशवाहा कन्हैया कुशवाहा इस भूमि का पूजन आचार्य राहुल द्विवेदी व राहुल पाण्डेय के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न कराया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31