कड़वा सच

Latest Online Breaking News

कुशीनगर में आज करीब 28 लाख 85 हज़ार पौधे लगाये जा रहे हैं।

सांसद व विधायक कुशीनगर, मंडलायुक्त ,जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने वन महोत्सव के अवसर पर बरवां फार्म में किया पौध रोपण, दिया पर्यावरण का संदेश

कुशीनगर में आज करीब 28 लाख 85 हज़ार पौधे लगाये जा रहे हैं।

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में राजकीय आलू प्रक्षेत्र बरवां फॉर्म कसया कुशीनगर में माननीय सांसद कुशीनगर विजय दुबे, माननीय विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक, मंडलायुक्त गोरखपुर रवि कुमार एन0जी0, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया।

विदित है कि पूरे प्रदेश में 25 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य है। जनपद कुशीनगर में आज तकरीबन 28 लाख 85 हज़ार वृक्षारोपण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वृक्षारोपण के इस महा अभियान के कार्यक्रम में तहसील, खंड विकास कार्यालय, जनपद कुशीनगर के विभिन्न स्थलों पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा भी कलेक्ट्रेट परिसर, कसाड़ा बाईपास, घाघी नाला इत्यादि जगह पर वृक्षारोपण किया गया व पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार व अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधिगणों की मौजूदगी रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930