कड़वा सच

Latest Online Breaking News

कुशीनगर सहित 13 जनपदों में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत आर्मी भर्ती रैली होगी आयोजित

कुशीनगर सहित 13 जनपदों में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत आर्मी भर्ती रैली होगी आयोजित

आर्मी भर्ती रैली डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, अयोध्या द्वारा दिनांक 16 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक की जाएगी आयोजित

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 17वर्ष 6 माह से 21 वर्षीय आवेदक करें आवेदन

*ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि दिनांक 06 अगस्त से 03 सितंबर 2022 तक है*

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आर्मी भर्ती कार्यालय अमेठी द्वारा अवगत कराया गया है कि अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर सैनिको के भर्ती हेतु जनपद कुशीनगर सहित अन्य जनपद प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या, कौशाम्बी, अमेठी, महराजगंज, प्रतापगढ, रायबरेली, सन्त कबीर नगर, सिद्वार्थ नगर, सुल्तानपुर कुल 13 जनपदों में आर्मी भर्ती रैली डोगरा रेजिमेन्टल सेन्टर, अयोध्या द्वारा दिनांक- 16 नवम्बर, 2022 से 06 दिसम्बर, 2022 तक आयोजित किया जायेगा।इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा – 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक एवं शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण हो वे वेबसाइट- www.joinindianarmy.nic.in पर दिनांक-06 अगस्त,2022 से 03 सितम्बर, 2022 तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर उक्त आर्मी भर्ती रैली में प्रतिभाग कर सकते है । इस कार्य हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728