सांसद ने किया लक्ष्मीपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ
सांसद ने किया लक्ष्मीपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ
प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना अमृत सरोवर के काम को युद्ध स्तर से किया जा रहा है।-डॉ रमापति राम त्रिपाठी
ग्राम प्रधान श्री मति सुगांती देवी ने पुष्प गुच्छ देकर सांसद का किया अभिवादन
धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज-आजादी के75 वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ग्राम सभाओं में पोखरों को नये रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है जिसको अमृत सरोवर के नाम से जाना जा रहा है। उसी कार्य का शुभारंभ करने के लिए देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने ग्राम सभा लक्ष्मी पुर बुजुर्ग में पहुंचे थे जहां उन्होंने इस योजना का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम का संचालन कवि व पत्रकार मंन्जय तिवारी ने किया इस दौरान अजय तिवारी भाजपा नेता किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव पाण्डेय सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पाण्डेय राजन कुशवाहा कमलेश यादव व समउर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सहित ग्राम सभा के लोग उपस्थित रहे।




