कड़वा सच

Latest Online Breaking News

पशु तस्करों व पुलिस में मुठभेड़ दो तस्कर घायल सहित तीन गिरफ्तार

पशु तस्करों व पुलिस में मुठभेड़ दो तस्कर घायल सहित तीन गिरफ्तार

तस्करों से दो तमंचा 315 बोर,दो जिंदा कारतूस 315 बोर,दो खोखा कारतूस 315,एक लकड़ी का ठीहा बरामद

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

पटहेरवा-गोवंश से भरे ट्रक को पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुही सहित तीन थाने की पुलिस व तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।इस दौरान दो तस्कर घायल हो गए।पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है घायल तस्करों का इलाज पुलिस के द्वारा अस्पताल में कराया जा रहा है।
मंगलवार की सुबह पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पशु तस्करी की सूचना मिली थी जिसपर सी ओ तमकुही जितेंद्र सिंह कालरा के नेतृत्व में संदिग्ध ट्रक की रेकी की जा रही थी इसी दौरान एक गोरखपुर की तरफ से आती दिखी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया की ट्रक से फायर होने लगा पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दिया इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर घायल हो गए पुलिस ने दो घायलों सहित तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है।ट्रक में गोवंश को क्रूरता पूर्वक लादा गया है।तस्करों से दो तमंचा 315 बोर,दो जिंदा कारतूस 315 बोर,दो खोखा कारतूस 315,एक लकड़ी का ठीहा सहित प्रतिबंधित चाकू बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।घायल तस्करों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।इस दौरान सी ओ जितेंद्र सिंह कालरा,थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह मय टीम,स्वाट टीम प्रभारी अमित शर्मा मय टीम,थानाध्यक्ष तमकुही अश्वनी राय मय टीम,थानाध्यक्ष तुर्कपत्ति आशुतोष सिंह मय टीम साथ रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930