कड़वा सच

Latest Online Breaking News

50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य से संबंधित बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।

50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य से संबंधित बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।

 

ठेकेदार के स्तर से कार्य की प्रगति धीमी है या कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है तो उसके हैसियत प्रमाण पत्र को निरस्त किया जाए। निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर-उक्त बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज, मल्टी परपस सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर विशुनपुरा/ तमकुही/ हाटा/ सेवरही, जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यालय भवन, जिला शिक्षण एवम प्रशिक्षण भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में ओपीडी कक्ष/ डिलीवरी वार्ड/ मीटिंग हॉल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में सारथी हॉल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटवा दिलीप नगर, राजकीय महाविद्यालय भवन रामकोला, कटिया मैनुद्दीन में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, नगर पंचायत कार्यालय भवन सुकरौली/ फाजिलनगर/ दुदही /तमकुहीराज/ छितौनी में निर्माण कार्य, तहसील खड्डा अनावासीय भवन, ड्रग वेयरहाउस का निर्माण, तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर के सामने विश्राम स्थल सुदृढ़ीकरण का कार्य, अग्निशमन केंद्र हाटा/कसया/ कप्तानगंज, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर, बरहरा लक्ष्मीपुर चौराहा मार्ग छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, रामपुर गोनहा छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, जल निगम निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई।

उक्त बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित कंपनी पीएसपी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि को कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण की प्रगति के संदर्भ में यूपीपीसीएल के प्रतिनिधि ने बताया कि ऑडिटोरियम भवन के फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा

जिलाधिकारी ने सभी लंबित पड़े निर्माण कार्यों के समय अवधि के अंतर्गत पूरा कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यदि ठेकेदार के स्तर से कार्य की प्रगति धीमी है या कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है तो उसके हैसियत प्रमाण पत्र को निरस्त किया जाए। निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मोहम्मद नासेह, श्रवण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31