कड़वा सच

Latest Online Breaking News

सरेया बुजुर्ग में दुर्गा माँ के जयकारे के साथ संपन्न हुआ हवन कार्यक्रम

सरेया बुजुर्ग में दुर्गा माँ के जयकारे के साथ संपन्न हुआ हवन कार्यक्रम

हवन करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मकता बढ़ती है।-पंडित मनोज पाण्डेय

हवन यज्ञ के धुएं से पवित्र हो जाता है पूरा वातावरण

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज- हर वर्ष की भांति हर वर्ष भी ग्राम सभा सरेया बुजुर्ग में पंडित मनोज पाण्डेय व अजय पाण्डेय एडवोकेट अशोक पाण्डेय के यहां नवरात्रि पूजन का आयोजन चल रहा था जिसमे आज नवरात्रि के नौवें दिन आज नवरात्रि के नौवें दिन जगत जननी माँ दुर्गा का पूजन पाठ के साथ हवन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
हर शुभ कार्यों में हवन को प्राथमिकता दी जाती है. हवन करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मकता बढ़ती है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन पूजन के बाद अष्टमी और नवमी को माता के हवन का भी प्रावधान है. हवन करने से व्रत पूर्ण माना जाता है. शारदीय नवरात्रों में भी मां दुर्गा के 9 दिन व्रत रखने के बाद व्रत के आखिरी दिन हवन करने का महत्व है।हवन करने से माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।उक्त बातें मनोज पाण्डेय ने कही।

हवन करते हुए यजमान

इस वर्ष नवरात्रि में पूरे नौ दिन माँ दुर्गा का पूजन का कार्यक्रम आचार्य मार्कण्डेय द्विवेदी के द्वारा किया गया। इस पूजा के यजमान रहे अजय पाण्डेय व संगीता पाण्डेय के साथ अनिल कुशवाहा अंजू देवी रहे।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पाठ व कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी कमेटी के लोगो के द्वारा किया गया इस कमेटी में अध्यक्ष रहे राजकुमार गोंड निरंजन कुमार पासवान दिलीप सिंह सतीश कुशवाहा मनराज कुशवाहा विवेक रॉय श्रेयांश पाण्डेय अमन कुशवाहा वीरेन्द्र कुशवाहा विशाल कुशवाहा विपिन कुशवाहा प्रमोद सिंह भोला कुशवाहा सहित तमाम ग्राम सभा के सहयोगीयो के द्वारा पूजा धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031