कड़वा सच

Latest Online Breaking News

नशे से दूर रहने के लिए लोगों को दिलाई गई शपथ

नशे से दूर रहने के लिए लोगों को दिलाई गई शपथ

नशे को दूर भगाना है,घर में खुशहाली लाना है’के संकल्प के साथ फाजिलनगर के मां यशोधरा मल्टी स्पेशलिटि हास्पिटल के तत्वावधान में समृद्धि जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा आयोजन किया गया

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

फाजिलनगर’नशे को दूर भगाना है,घर में खुशहाली लाना है’के संकल्प के साथ फाजिलनगर के मां यशोधरा मल्टी स्पेशलिटि हास्पिटल के तत्वावधान में समृद्धि जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा नशे से मुक्ति के लिए जागरुकता आभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके रोकथाम के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।इससे पूर्व कसया के नायब तहसीलदार शैलेष प्रताप सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के विकास में बाधक है।युवा पीढ़ी को नशे से बचाना बड़ी चुनौती है।गलत संगत में पड़कर व्यक्ति इस बुराई का शिकार होता है।ऐसी स्थिति में परिवार की भूमिका महत्त्वपूर्ण हो जाती है।संस्था की प्रबंधक किरन शुक्ला ने कहा कि महिला परिवार की धूरी है।समाज में नशा फैलने से रोकने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।संरक्षक भारत भूषण श्रीवास्तव व आयोजक नितेश शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।संचालन करुणेश पाण्डेय ने किया। आभार हरिनारायण सिंह ने वयक्त किया।
इस दौरान
कानूनगो नंदलाल पाठक,डा अखिलेश पाण्डेय,डा. यशपाल सिंह, संदीप शर्मा ने सम्बोधित किया।उमेश यादव,बदरुद्दीन, एसपी मिश्रा,विनय शर्मा, चंद्रशेखर मौर्या,विनय प्रताप सिंह,अभिमन्यु, राहुल आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31