कड़वा सच

Latest Online Breaking News

गंभीर अपराधों की रोकथाम के साथ ही महिला सुरक्षा प्राथमिकता होगी।-राजेश कुमार (चौकी प्रभारी समउर)

गंभीर अपराधों की रोकथाम के साथ ही महिला सुरक्षा प्राथमिकता होगी।-राजेश कुमार (चौकी प्रभारी समउर)

समउर बाजार के मुख्य चौराहों पर जल्द लगेंगे सी सी टी बी कैमरे ताकी अपराधों पर लगेगा लगाम-राजेश कुमार

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

समउर बाजार-आज नवागत समउ र चौकी इंचार्ज राजेश कुमार के द्वारा क्षेत्र के पत्रकारों व संभ्रांत व्यकितयों के साथ चौकी पर एक मीटिंग रखी गई थी जिसमे पत्रकारों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी रही
जिसमे नवागत चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने क्षेत्र की जानकारी ली और क्षेत्र की मुख्य समस्याओं से अवगत हुए इस दौरन चौकी इंचार्ज ने बताया कि समउर बाजार के मुख्य चौराहों पर जल्द ही सी सी टी बी कैमरे से हर चैराहा लैस होगा ताकि अपराध में कमी आएगी।
इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी प्रकार के अफवाह से बचने की अपील की। चौकी इंचार्ज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर रोक लगाई जाएगी और अपराध में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई कर उन्हें दंडित किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद चौकी इंचार्ज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके इलाके में संगठित अपराध करने वाले सावधान हो जाएं और संगठित बंद कर दें वरना उनकी खैर नहीं होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031