कड़वा सच

Latest Online Breaking News

पूर्व ग्राम प्रधान सतेन्द्र तिवारी ने मां की दूसरी पुण्यतिथि के श्रंद्धाजलि सभा के अवसर पर ग्राम सभा के जरूरत मंद लोगो में कम्बल वितरण किया 

पूर्व ग्राम प्रधान सतेन्द्र तिवारी ने मां की दूसरी पुण्यतिथि के श्रंद्धाजलि सभा के अवसर पर ग्राम सभा के जरूरत मंद लोगो में कम्बल वितरण किया

 

 

मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधान सभा के विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि मां जैसा चाहती है अपने बच्चों को वैसा बनाती है चाहे परिस्थितिया जैसी भी हो।

 

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

 

 

ग्राम बलुआ समशेर शाही पंचायत के निज ग्राम नरायनपुर में पूर्व प्रधान व सह क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमान सत्येन्द्र तिवारी जी के माता जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा, सहभोज सह कम्बल वितरण समारोह हुआ ।

वरिष्ठ पत्रकार आद्या सिंह को विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा सम्मानित करते हुए

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुशीनगर दिवाकर मणि त्रिपाठी रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक व कवि मनंजय तिवारी ने किया

उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें हिंदुस्तान के पत्रकार आद्या सिंह व विजय दुबे जी कृष्ण मुरारी पाण्डेय मृत्युंजय द्विवेदी अभय मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता व अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31