कड़वा सच

Latest Online Breaking News

एम एस सैनिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

एम एस सैनिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों का हुआ निःशुल्क एडमिशन : डायरेक्टर वीरेश चौहान

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

डिबनी बाजार (तमकुही राज)- हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी एम एस सैनिक स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार के द्वारा केक काटकर मनाया गया

विद्यालय परिवार के द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस मनाते हुए

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, धूप-दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
वही होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका सम्मान भी किया गया विद्यालय के को डायरेक्टर बालेश्वर चौहान ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की सुख सुविधा के लिए हर प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध है और बच्चे समय से स्कूल आ सके उसके लिए वाहन की भी पूरी व्यवस्था एम एस सैनिक स्कूल के द्वारा उपलब्ध कराया जा चुका है किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए बच्चों को ऐतिहासिक जगहों पर सैर कराया जाता है हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों का उत्साह और मनोबल बढ़े। जिसमें विद्यालय परिवार के समस्त टीचरों का खासकर राहुल कुमार द्विवेदी का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिलता है।

विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित बच्चे

विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीश सिंह ने विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए बच्चों को कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार और आत्मविश्वास के निर्माण का सशक्त माध्यम है।

विद्यालय का मुख्य द्वार

हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी की छिपी प्रतिभा को पहचान कर उसे आगे बढ़ने का अवसर दिया उसके बाद बच्चों को संबोधित करते हुए आचार्य राहुल कुमार द्विवेदी ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन से बच्चे भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। मैं विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और सभी विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728