कड़वा सच

Latest Online Breaking News

सेवा, संवेदना और संस्कार की जीवंत मिसाल बने स्वर्गीय अयोध्या मिश्र

सेवा, संवेदना और संस्कार की जीवंत मिसाल बने स्वर्गीय अयोध्या मिश्र

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

 

प्रथम पुण्यतिथि पर सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल व गरम वस्त्र वितरित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 

फाजिलनगर के जौरा बाजार निवासी, समाजसेवा के प्रति आजीवन समर्पित रहे स्वर्गीय अयोध्या मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निजी आवास पर श्रद्धा, सम्मान और सेवा से ओतप्रोत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सुबह देवरिया के पूर्व विधायक प्रोफेसर सत्यप्रकाश मणि तथा कुशीनगर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी देवेन्द्र राय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और स्वर्गीय मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर स्वर्गीय अयोध्या मिश्र के पुत्रों एवं परिजनों द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों में कंबल, टोपी एवं अन्य गरम वस्त्रों का वितरण किया गया। इस दौरान अतिथियों, प्रमुख नागरिकों, लोक कवियों तथा कला विकास परिषद से जुड़े लोगों को आयोजकों द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय अयोध्या मिश्र समाज के लिए प्रेरणा के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन सेवा, सद्भाव और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहा। आज उनके परिवार द्वारा जरूरतमंदों की सेवा कर उनके विचारों और आदर्शों को जीवंत रखा जा रहा है।

समाजसेवी पंडित अजय शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय श्री मिश्र ने अपने जीवन में कभी समाजसेवा से समझौता नहीं किया। उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की मदद कर उनके परिजनों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची श्रद्धांजलि शब्दों से नहीं, बल्कि सेवा और करुणा से दी जाती है।

कार्यक्रम को प्रधानाचार्य रामू चौधरी, सांसद प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पंडित मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक चंद्र उपाध्याय, शिक्षक नेता राजेश शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए स्वर्गीय मिश्र के सामाजिक योगदान को याद किया।

सभा का संचालन अरविंद मिश्र बड़कू ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान सीताराम यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य सुमेश्वर यादव, सुरेश राय, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित संगठन के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र उर्फ इंदू उपाध्याय, भाजपा नेता डॉ. कन्हैया शर्मा, अनिल जायसवाल समाजसेवी व पूर्व ग्राम प्रधान मनीष तिवारी, नगई यादव, ब्रजेश पांडेय, सुनील तिवारी, ग्राम प्रधान शम्भू बरनवाल, बबलू राय, राकेश द्विवेदी, संगीताचार्य मंगल प्रसाद, गीतकार संतोष गुप्ता ‘संगम’, लोककवि बनारसी दास खरवार, कन्हैया लाल सरस, सुग्रीव मिश्र, मुरलीधर मिश्र,मनोज मिश्र,हिमांशु शेखर, हरीश मिश्र, गुरुदत्त उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में स्वर्गीय अयोध्या मिश्र के पुत्रगण प्रधानाचार्य अरविंद मिश्र, अजीत मिश्र, अनूप मिश्र एवं अतुल मिश्र, साथ ही भतीजे मृत्युंजय और सूरज ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930