कड़वा सच

Latest Online Breaking News

मंदिर से ठाकुर जी की मूर्ति चोरी

मंदिर से ठाकुर जी की मूर्ति चोरी
पुलिस कर रही पूरे मामले की छानबीन

हरिओम दिवाकर की रिपोर्ट

बिंदकी फतेहपुर
जाफर गंज थाना क्षेत्र के खोटिला गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने राधा कृष्ण की मूर्ति एवं उनके सारे गहने लगभग जिसकी कीमत एक करोड़ तीन लाख बताई जा रही है यह मूर्ति लव कुश सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी खोटिला घर में 1965 में विराजमान हुई थी तब से उस बुजुर्ग मकान में केवल सुबह शाम ठाकुर जी की आरती पूजा करने के बाद मकान बंद रहता था सुबह जब मंदिर की साफ सफाई करने के लिए लव कुश मंदिर पर पहुंचा तो देखा कि मंदिर का दरवाजा टूटा पड़ा था और ठाकुर जी की मूर्ति व उनके गहने वहां से गायब थे ठाकुर जी को गायब देखते ही परिवार व गांव में खलबली मच गई गृह स्वामी ने 112 डायल कर ठाकुर जी की मंदिर में चोरी होने की सूचना दे दी सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों द्वारा थाना प्रभारी को चोरी की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी घटना की छानबीन कर ही रहे थे कि ग्रामीणों द्वारा भीम उर्फ अमित उम्र 25 वर्ष पुत्र चुनकौनी हिरासत में लेकर कर पूछताछ करने लगे तभी उसने ठाकुर जी की चोरी करने का जुर्म कबूल करते हुए अपने तीन साथियों के और नाम बताएं जहां पर पुलिस छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक एक ही चोर उसी गांव का पकड़ा गया है अभी तक घटनास्थल पर आला अधिकारी उपस्थित नहीं हुए हैं पकड़े गए चोर से पूछताछ चालू है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728