कड़वा सच

Latest Online Breaking News

भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठे सभी शिवालय

जनपद में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठे सभी शिवालय

 

रिपोर्ट- अभय सिंह फतेहपुर

समूचा वातावरण भगवान शिव की भक्ति में हो गया था लीन

तांबेश्वर और जागेश्वर तथा थवईश्वर मंदिर में शिव भक्तों का उमड़ पड़ा था सैलाब

फतेहपुर- जनपद में आज महाशिवरात्रि का पर्व भगवान के सभी शिव मंदिरों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया शहर के सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर में रात 12:00 बजे से भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी और सैलाब के दर्शन करने का सिलसिला देर रात तक बराबर जारी रहा जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तांबेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन करने के बाद आयोजित मेले का जायजा लिया दोनों अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था का इतना जबरदस्त इंतजाम किया गया कि दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा मंदिर के मुख्य द्वार पर शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ जमे हुए थे तथा पूजा अर्चना करने वाले भक्तों में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगाकर क्रमवार मंदिर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति प्रदान करते थे।

मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

 

क्षेत्राधिकारी नगर पुलिस बल के साथ मंदिर से लेकर मेले में घूम घूम कर जायजा लेते रहे मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के बाद भक्तों ने आयोजित विशाल मेले का लुफ्त उठाते हुए जमकर सामानों की खरीदारी की जनपद के गाजीपुर और अशोथर थाने के मध्य विख्यात प्राचीन मंदिर जागेश्वर में भी हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की जागेश्वर मंदिर की स्थापना महाभारत काल में पांडवों ने अज्ञातवास के समय की थी यमुना कटरी क्षेत्र में यह प्राचीन मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है इसी प्रकार जनपद का एक और भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर थावईश्वर है जहां पर आसपास के दर्जनों गांव के लोगों का सैलाब आज के दिन दर्शन करने के लिए उमड़ा है शिव भक्ति में लीन कांवरियों का जत्था विभिन्न गंगा तटों में डुबकी लगाकर तामेश्वर और जागेश्वर तथा थावईश्वर मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की !

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930