कड़वा सच

Latest Online Breaking News

भीषण आगजनी में भूल भुलैया गांव हुआ राख

भीषण आगजनी में भूल भुलैया गांव हुआ राख

बलरामपुर( डॉक्टर संजय शुक्ला पथिक)-

जिले के थाना हरैया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनपुर के मजरे भूल भुलैया में आग की लपटों में पूरे गांव की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। गांव में दोपहर में अग्निकांड की घटना हुई लेकिन दमकल सेवा जब तक पहुंचती तब तक पूरा गांव जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने ग्रामीणों के साथ अधजल ए घरों पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। सदर तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को क्षति का आकलन करने के लिए मौके पर भेजा है।
हरैया थाना क्षेत्र के भूल भुलैया निवासी ननके ने बताया कि दोपहर में उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भोंदू विश्वकर्मा राजेंद्र तिवारी प्रमोद तिवारी बालक राम राम छबीले लो कई ननकऊ मेवालाल राकेश कुमार रमेश कुमार केशवराम शालिग्राम सहित लगभग 95% ग्राम वासियों के घरों को अपने आगोश में ले लिया। मौके पर पहुंची हरैया थाने की पुलिस हुआ देर से पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों के साथ घंटों कड़ी मशक्कत कर अधजले घरों को बुझाने का प्रयास किया।
हादसे में झूले का 18000 नकद और 50000 का जेवर और राम छबीले का 15000 नकद और 40000 के जेवर जल गए। तहसीलदार शेख आलमगीर ने हल्का लेखपाल को क्षति का आकलन करने के लिए मौके पर भेजा है। गांव के लगभग 95% लोगों के घर में खाने को दाना भी नहीं बचा है क्योंकि पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी है और पूरा गांव श्मशान घाट जैसा प्रतीत हो रहा है। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी श्याम मनोहर तिवारी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ दवाई अनाज एवं कपड़े वितरित किए। समाजसेवी श्याम मनोहर तिवारी के इस कदम के लोग काफी सराहना कर रहे हैं। दमकल के प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा अखिलेश यादव जुबेर खान और मनोज कुमार की टीम ने आग बुझाने के लिए समय से आने में काफी विलंब किया जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930