कड़वा सच

Latest Online Breaking News

बलरामपुर जिले में नहीं थम रहा आगजनी का तांडव

बलरामपुर जिले में नहीं थम रहा आगजनी का तांडव

बलरामपुर( डॉक्टर संजय शुक्ला पथिक)

विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम सिकंदरबोझी मैं अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा गांव राख के ढेर में तब्दील हो गया। जब तक दमकल विभाग हरकत में आता तब तक ग्रामीणों का सबकुछ समाप्त हो चुका था। युवा समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्याम मनोहर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों की यथाशक्ति मदद की और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना पाने के बाद थाना अध्यक्ष हरैया क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर एवं उप जिला अधिकारी बलरामपुर डॉ नागेंद्र नाथ मौके पर पहुंचे और अग्निकांड में पीड़ित लोगों को छठी का आकलन करके मौजा दिलाने की सांत्वना दी। ग्रामीणों में अफरा-तफरी और भय का माहौल कुछ इस तरह व्याप्त हो गया कि समाचार लिखे जाने तक पशुधन एवं जन हानि के बारे में पूरी तरह से स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका है।
युवा समाजसेवी श्याम मनोहर तिवारी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हर सक्षम व्यक्ति को अग्निकांड पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। सरकार को जिस स्तर पर मदद करनी चाहिए वह कर रही है किंतु उसमें कुछ ना कुछ समय अवश्य लग जाता है। ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि सब कुछ बर्बाद हो गया है हम लोग दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। ऐसी स्थिति में अब हम किसकी तरफ देखें कुछ समझ में नहीं आता है। इस दौरान समाजसेवी श्याम मनोहर तिवारी ने अग्निकांड पीड़ितों को त्वरित यथाशक्ति आर्थिक सहायता देकर एवं भविष्य में हर संभव मदद देने का आश्वासन देकर उन्हें सांत्वना दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930