कड़वा सच

Latest Online Breaking News

युवा समाजसेवी श्याम मनोहर तिवारी लड़ेंगे चौधरी डी जिला पंचायत क्षेत्र से डीडीसी का चुनाव

युवा समाजसेवी श्याम मनोहर तिवारी लड़ेंगे चौधरी डी जिला पंचायत क्षेत्र से डीडीसी का चुनाव

रिपोर्ट-डॉ संजय शुक्ला पथिक

जनसेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर जीवन समर्पित करने वाले युवा समाजसेवी श्याम मनोहर तिवारी ने समर्थकों और अपने से अखलाक करने वालों के विशेष आग्रह पर चौधरी डी जिला पंचायत क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है।
शिक्षक एवं शिक्षाविद अंकित मणि त्रिपाठी ने बताया कि श्याम मनोहर तिवारी जैसा निश्चल निष्कपट और लोकप्रिय समाजसेवी यदि जनप्रतिनिधि के रूप में चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य अथवा अध्यक्ष पद की कुर्सी पर विराजमान होता है तो निश्चित ही जिले एवं क्षेत्र का विकास शत प्रतिशत होगा। श्याम मनोहर तिवारी के समर्थक स्वयं अपने-अपने वाहनों से उत्साह पूर्वक गांव गांव जाकर लोगों को उनके चुनाव लड़ने की खबर देकर वोट मांगने का कार्य करने में लगे हुए हैं।
खास बात यह है कि चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी स्वयं अपना सब कुछ दांव पर लगा कर घर-घर झोली फैला कर भीख मांगते हैं लेकिन श्याम मनोहर तिवारी एक ऐसी शख्सियत हैं कि जिन्हें लोगों का इतना प्यार प्राप्त है कि आम जनमानस स्वयं ही उनके पक्ष में उतर कर गांव-गांव घर-घर चलकर उनका प्रचार करके उन्हें जिताने के लिए प्रयासरत है यह अपने आप में एक अनूठी मिसाल और बलरामपुर जनपद के लिए एक रिकॉर्ड भी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930