कड़वा सच

Latest Online Breaking News

फतेहपुर जिले में ओवरलोडिंग पर ब्रेक लगाने में नाकाम हो रही सेवानिवृत्त सेना के जवान

फतेहपुर जिले में ओवरलोडिंग पर ब्रेक लगाने में नाकाम हो रही सेवानिवृत्त सेना के जवान

अभय सिंह की रिपोर्ट

सरकार के तरफ से अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा पहली बार योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रभावी नियम कानून बने व उनको सख्ती से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया मगर जिनके कंधों पर यह जिम्मेदारी दी गई उनकी ही भ्रष्ट नीति के चलते जनपद में हो रहे अवैध खनन व परिवहन पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा।
जनपद में अवैध परिवहन ओवरलोडिंग रोकने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स भी नाकाम साबित हो रही है। वही खनन माफिया सारे नियमों की धज्जियां उड़ाने में डटे हुए हैं। व करोड़ों रुपए का अवैध खनन करके गमन करने में डटे हुए हैं। वंही खनन विभाग भी अवैध खनन माफियाओं का साथ देने में पीछे नहीं है। लाख कोशिशों के बाद भी जनपद में ओवरलोडिंग से लेकर अवैध खनन का कार्य जोरों पर चल रहा हैं। बड़ी-बड़ी मशीनों से अवैध खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। खनन विभाग के साए में अवैध खनन दिन रात फलफूल रहा है। यूं कहें कि यमुना नदी का सीना छलनी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930