कड़वा सच

Latest Online Breaking News

ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर फ्राड करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार

ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर फ्राड करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज- पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.06.2021 को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा सलेमगढ़ टोल प्लाजा से मु0अ0सं0 200/21 धारा 392,419,420 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र चन्द्र सिंह साकिन हाउस नं0 289/7 हिसार रोडकच्ची गढ़ी मोहल्ला गोपालपुरा थाना रोहतक पुराना बस स्टैण्ड जनपद रोहतक(हरियाणा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 अदद एटीएम कार्ड, एक अदद मारूती कार आई-20 DL10 CD 1377 बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध करने का तरीका बड़ा ही गजब का था
अभियुक्त द्वारा भीड़-भाड़ वाले ए0टी0एम0 बूथ पर पहले से मौजूद रहकर यह देखते थे कि जो व्यक्ति कम जानकार दिखे या जिसे पैसा निकालने हेतु मदद की आवश्यकता रहती है उनके पीछे खड़े होकर मदद के बहाने बहुत ही सफाई से एटीएम कार्ड बदलकर उसी बैंक का दुसरा ए0टी0एम0 कार्ड उस व्यक्ति को दे देते थे और कभी-कभी मौका देखकर ए0टी0एम0 कार्ड बलपूर्वक छीन कर भाग जाते थे एवं फ्राड करके एकाउण्ट से पैसे निकाल लेते थे
गिरफ्तार अभियुक्त-
सोनू कुमार पुत्र चन्द्र सिंह साकिन हाउस नं0 289/7 हिसार रोडकच्ची गढ़ी मोहल्ला गोपालपुरा थाना रोहतक पुराना बस स्टैण्ड जनपद रोहतक (हरियाणा)
विवरण बरामदगी-
1. 07 अदद एटीएम कार्ड,
2. एक अदद मारूती कार आई-20 DL10 CD 1377

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930