कड़वा सच

Latest Online Breaking News

नाव का इंजन फेल होने से नदी के बीच बहाव में फंसे सैकड़ो ग्रामीण

 

नाव का इंजन फेल होने से नदी के बीच बहाव में फंसे सैकड़ो ग्रामीण

पुल के अभाव में जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हुए बार बार नदी में फस जाते है ग्रामीण

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज-तमकुहीराज तहसील अंतर्गत नारायणी नदी के अमवा खास केसैकड़ों ग्रामीण पूरी रात नदी के बीच मे फसे रहे क्यो की नाव का इंजन नदी के बीच मे ही फेल हो जाने के कारण सभी लोग रात भर नदी के बीच बहाव में फंसे रहे।


आपको बता दें आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई सरकार इस नदी को पर करने के लिए पुल का निर्माण नही करा पाई। लिहाजा इस क्षेत्र के ग्रामीणों का खेती नदी के उस पार होने के चलते ये लोग खेती करने सुबह नाव से नदी पार करके उस पार चले जाते है और अपना खेती का काम करके शाम को उधर से फिर नाव से ही अपने घर पहुचते हैं। बृहस्पतिवार को देर शाम ये ग्रामीण अपना खेती का काम करके रोज की भांति आ रहे थे कि अचानक नाव का इंजन नदी के बीच मे ही फेल हो गया जिसके बाद से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया है। और रात भर चले इस रेस्क्यू के माध्यम से सभी 150 लोगो को सुरक्षित निकाल लिया गया।डीएम ,एसपी ,एडीएम और एसडीएम रात भर मौके पर मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930